बागपत, फरवरी 22 -- चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक गाजियाबाद के रावली गांव का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान गाजियाबाद के रावली निवासी 20 वर्षीय उमंग पुत्र सजीव के रूप में हुई है। उमंग गाजियाबाद के मोरटा सिहानी स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार की रात वह कंपनी से अपने गांव रावली लौट रहा था। दुहाई टोल से वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा। बाताया जाता है कि जैसे ही उमंग की बाइक सरफाबाद के नजदीक पहुंची, तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे कर्मी मौक...