गोपालगंज, जून 25 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटी गांव के समीप स्टेट हाईवे 90 पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला। हादसे में 70 वर्षीया वृद्ध महिला की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत महिला स्व. जनारबी बांसफोर की पत्नी शांति देवी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक बनकटी गांव के 35 वर्षीय पप्पू कुमार प्रसाद हैं। घटना के संबंध में बताया गया की शांति देवी सुबह में दातून तोड़ने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बगल में खड़े पप्पू कुमार प्रसाद भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों से सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.