बुलंदशहर, फरवरी 16 -- पहासू। पहासू में तेज गति से जा रहे ट्रक और कार की भिड़ंत में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पहासू के अलीगढ़ चौराहे पर तड़के करीब साढ़े चार बजे खुर्जा से छतारी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने शिकारपुर की ओर से आ रही कार में टक्कर मार दी। भिड़ंत में ट्रक कार को करीब 10 मीटर घसीटते हुए एक दुकान के पास ले गया। कार में सवार पांच लोगों में से एक अक्षय कुमार पुत्र दिनेश(32) निवासी गांव बोलनी थाना किशनगढ़ जनपद अलवर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल नवीन,नरेश,सुनील तथा बलराम को अलीगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में रैफर किया गया है। बताया जा था है कि राजस्थान के अलवर क्षेत्र से एक परिवार शादी समार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.