बस्ती, दिसम्बर 12 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार अनियंत्रित गन्ना लदे ट्रक ने रेलवे गेट को तोड़ दिया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन स्लाइडर बूम लगाकर किया गया। गुरुवार को 11:30 बजे गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बभनान के पूर्वी रेलवे गेट संख्या 222 ए दक्षिणी बूम को गौरा चौकी से बभनान की ओर आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित गन्ना लदे ट्रक ने तोड़ दिया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व आरपीएफ बभनान को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इसी बीच बभनान गौरा चौकी मार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। वहीं घटना स्थल पहुंची सिग्नल विभाग की टीम द्वारा टूटे हुए बूम को निकाला गया और नए बूम की असेंबलिंग की गई। इस बीच लगभग दो घंटे तक ट्रेनों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.