सराईकेला, फरवरी 20 -- सरायकेला: सरायकेला टाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय सागर मुखी गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार सागर मुखी जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह सरायकेला थाना अंतर्गत मानिक बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।घटना गुरुवार देर रात लगभग 2।30 बजे की बताई जा रही है। सरायकेला थाना क्षेत्र के काशी साहू कॉलेज मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सागर मुखी को गंभीर चोटें आईं।सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.