जौनपुर, फरवरी 23 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास सोमवार को सुबह साइकिल सवार युवक को वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी बीरीबारी भेजवाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की पहचान कनौरा ग्राम सभा निवासी 32 वर्षीय मनोज पुत्र शैलेंद्र राम के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल बजरंग नगर पुलिस चौकी पर दी। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी डोभी बीरीबारी ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से एक युवक मौत हो गई है । शव की शिनाख्त परिजनों द्वारा की गई है...