बांका, दिसम्बर 8 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा-भेड़ा मोड़ एन एच 333 ए मुख्य मार्ग पर बाजार के गायत्री मेडिकल स्टोर के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से जा टकराई।टक्कर की आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।राहत की बात यह रही कि पोल में विद्युत प्रवाहित नहीं था, वरना घटना और गंभीर हो सकती थी।कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने रात में ही कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.