मुजफ्फर नगर, मई 19 -- क्षेत्र में रविवार देर सांय एक बड़ा सड़क हादसा हुआ । चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर निर्धना अड्डे के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय सैफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो युवक अर्सलान पुत्र मुकम्मिल और आरिफ पुत्र मुजफ्फर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम लुहारी खुर्द निवासी तीनों युवक अपने गांव लुहारी से किसी काम के लिए जा रहे थे। निर्धना मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.