गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- -वसुंधरा चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा था बच्चा ट्रांस हिंडन, संवाददाता। तेज रफ्तार कार चालक ने 31 जनवरी की सुबह लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुल के नीचे सड़क किनारे खड़े पांच वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए नरेंद्र मोहन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत की है। मूल रूप से बदायूं के रहने वाले गोपाल वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे परिवार के साथ झुग्गी में रहते हैं। गोपाल ने बताया कि 31 जनवरी की सुबह लगभग दस बजे उनका पांच साल का बेटा चांद बिस्कुट लेने के लिए निकला था। वह वसुंधरा चौराहे पर सड़क किनारे साहिबाबाद गांव की तरफ खड़ा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार कार चालक ने चांद को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घ...