बुलंदशहर, फरवरी 22 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा के समीप रविवार की तड़के तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी और कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना जहांगीराबाद प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी के गांव पूठा के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार हर्षवर्धन (45) पुत्र पूरन निवासी मोहल्ला जटियान, जहांगीराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी शाहिद पुत्र शमशाद मोहल्ला पाठक जहांगीराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पा...