नई दिल्ली, फरवरी 21 -- पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन की रेड लाइट के पास वरना कार ने शनिवार तड़के ई-स्कूटी में सवार डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डिलीवरी ब्वॉय को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सबूत इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डिलीवरी ब्वॉय का नाम नंद किशोर (25) है और वह रघुबीर नगर का रहने वाला था। कार सवार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार सवार मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को भी जब्त कर लिया। आरोपी एमसीडी में ठेकेदार के रूप में काम करता है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुल...