लखनऊ, जनवरी 3 -- आशियाना कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार डिलीवरी ब्वाय को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायबरेली के खीरों लालगंज निवासी रामनरेश के मुताबिक उनका पुत्र विजय कुमार आशियाना इलाके में रहकर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। आरोप है कि एक जनवरी की रात विजय कुमार ऑर्डर पर डिलीवरी देने बाइक से जा रहा था। तभी स्मृति प्लाजा के पास कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और भाग निकली। जिससे विजय घायल हो गया। उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पिता रामनरेश ने आशियाना थाने में कार नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.