नोएडा, जनवरी 13 -- दनकौर, संवाददाता। ननुआ का राजपुर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर सीवर के नाले में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों को भी चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली। मूलरूप से बिहार निवासी रमेश दनकौर कस्बे में किराये के मकान पर रहते हैं। वे ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। वह मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर से बाइक कई फीट दूर जाकर गिरी। इस घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। साथ ही, कार भी ऐसा असंतुलित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.