गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- आगे चल रहे ट्रैक्टर से कार टकराई, युवक की मौत ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास रेड लाइट पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक मुड़ने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा एक फरवरी की सुबह का है, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। दिल्ली के जागृति एंक्लेव में रहने वाले संजय खुराना ने बताया कि उनका बेटा हार्दिक एक फरवरी की सुबह करीब छह बजे वह इंदिरापुरम से वापस घर आ रहा था। सब्जी मंडी के पास रेड लाइट पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेटे की कार से आगे चल रहा था, चालक ने अचानक ट्रैक्टर को बायीं ओर ओर मोड़ दिया। इससे उनके बेटे की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा...