फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही कर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कर में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जनपद मैनपुरी के आशीष विहार निवासी रिंकू 48 पुत्र विमल अपनी पत्नी कुसुम लता 45 तथा कशिश पुत्री अजय के साथ कार में सवार होकर नोएडा से घर जा रहे थे। पायनियर कारखाने के समीप फ्लाई ओवर से उतरते समय कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। बाद में वहा कुछ लोग एकत्रित हो गए। उन लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया। पता चलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूर्यकांत बने काशीराम जन्म जयंती अध्यक्ष फिरोजाबाद। साहब कांशीराम मिशन समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.