मेरठ, जनवरी 20 -- बुलंदशहर-मेरठ हाईवे 334 पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी के पुत्र अंकित त्यागी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भाजपा नेता संजय त्यागी, एमएलसी अश्विनी त्यागी के भाई हैं। गुलावठी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों में तीनों की शिनाख्त उनके पास मिले कागज से हुई है। मरने वालों में भाजपा नेता संजय त्यागी का बेटा अंकित त्यागी उसका परिचित डॉक्टर आशुतोष पूनिया पुत्र सीएम सिंह पूनिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डालमपुर थाना सरधना, और महेश कुमार उम्र 55 वर्ष पुत्र रणवीर निवासी ग्राम जसनावली खुर्द थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार डॉ. आशुतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.