नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। सेक्टर-50 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा 15 फरवरी को हुआ, लेकिन घायल युवक के पिता ने मामले की शिकायत अब सेक्टर 49 थाने में दी है। सेक्टर-26 निवासी विकास बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा आर्यन बंसल अपने दोस्त आदित्य शर्मा के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-62 की ओर जा रहा था। जब वह सेक्टर-50 स्थित वेस्टसाइड कपड़ों के शोरूम के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और आर्यन बंसल को चोटें आईं। कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता की बेटे का अभी भी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.