वाराणसी, फरवरी 6 -- चिरईगांव, संवाद। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपूरा के पास गुरुवार रात रिंगरोड के पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। साथ जा रहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कमौली निवासी 44 वर्षीय रवीन्द्र कुमार मिश्रा और सिंहवार गांव के 60 वर्षीय श्रीनारायण यादव में दोस्ती थी। दोनों सेना से हवलदार पद से रिटायर हुए थे और यूपी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार को दोनों चंदौली के सकलडीहा में एक सहकर्मी के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने बाइक से गए थे। साथ में श्रीनरायन यादव का 10 वर्षीय पोता प्रियांशु यादव भी था। लौटते समय रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही बभनपूरा गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.