गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रामपुरा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर के पास खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीर की शिकायत पर खेड़की दौला थाने में कार चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 18 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे की है। होंडा कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात अनिल कुमार अपनी कार से घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा कि सफेद रंग की कार ने लापरवाही से स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनिल कुमार ने तुरंत गाड़ी रोकी और अन्य राहगीरों की मदद से घायल विपिन कुमार और प्राशी निवासी कन्नौज (यूपी) को मानेसर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार...