नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। एनएच-24 पर पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने 76 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। मृतक की पहचान पाइक करमाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के निवासी थे और दिल्ली के गाजीपुर गांव में रहकर फूल मंडी में काम करते थे। घटना के समय वह अपने दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया के अनुसार, सुबह करीब छह बजे सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में फुटपाथ पर पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का दावा है...