सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- चांदा, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांदा कोतवाली के बैंतीकला कोइरीपुर शिवाला के समीप शनिवार देर रात फोरलेन पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक नीलगाय को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से निकल गए। नीलगाय की मौत के बाद उसका शव हाईवे पर ही पड़ा रहा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे कोइरीपुर क्षेत्र के हल्का लेखपाल शिवबालक गौतम सड़क पर गिरे नीलगाय से टकरा गए। टक्कर इतनी अचानक थी कि वह संभल नहीं सके और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल लेखपाल को सड़क से हटाकर प्राथमिक सहायता दी और निजी वाहन से उन्हें ढकवा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, ज...