गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक कंपनीकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण के मंगलपुर में रहने वाले विपिन के अनुसार उनके मामा पन्नालाल दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते थे। सात जनवरी की देर रात वह कंपनी का सामान लेकर दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। जिस ट्रक में माल भरा था, उसे चालक राकेश चला रहा था। जैसे ही ट्रक इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा तो अचानक ट्रक का पिछला पहिया फट गया। चालक ने ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर दिया। विपिन के अनुसार उनके मामा पन्नालाल यादव और चालक राकेश टायर देखने के लिए ट्रक से नीचे उतरे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनके मामा को टक्कर मार...