सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- डुमरी कटसरी। एनएच 127 के शिवहर-मधुबन खंड में पहाडपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर राजमंगल ठाकुर (60) वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह करीब आठ बजे की है। एनएच से जहांगीरपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क के मोड के समीप स्थित अपने दरवाजे पर मृतक टहल रहा था। इसी दौरान मधुबन से शिवहर की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार ने उसे धक्का मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सुचना मिलते ही ग्रामीणो ने वहां पहुंच कर एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण मृतक को मुआवजा एवं घटनास्थल पर अक्सर हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.