कानपुर, जनवरी 8 -- फोटो 8 एकेबी 1 परिचय-मेडिकल कालेज परिसर में मौजूद हादसे के शिकार बुजुर्ग के परिजन। कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव के रहने वाले एक अधेड़ बुधवार रात में कानपुर-औरैया हाई-वे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। नगर पंचायत अकबरपुर के दीनदयाल नगर (बाढ़ापुर) निवासी पचास वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र मुंशी बुधवार रात में अपने खेतों पर गए थे। वहां कानपुर आरैया हाई-वे पार करते समय रात में वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना...