जौनपुर, फरवरी 21 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर लेवरुआ ग्राम सभा के पास तराव मोड़ पर शुक्रवार की रात को समय लगभग 11 बजे आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार खाईं में पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि कार तीन-चार पलटी खाते हुए खाईं में गिरी। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...