गुड़गांव, अप्रैल 17 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की कार को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस की गाड़ी पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस की गाड़ी मे मौजूद सिपाही और सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस के काऊ प्रोटेक्शन सेल में तैनात सब-इंस्पेक्टर खेमचंद सिपाही सुरजीत के साथ केएमपी पर रात में गश्त रहे थे। तभी फर्रुखनगर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार में पीछे से आए कंटेनर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस की गाड़ी पलट गई और कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गाड़ी से लोगों ने खेमचंद और सुरजीत को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.