बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। आये दिन तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलायी जा रही बाइक के कारण लोगों की जानें जा रही हैं। सोमवार की अहले सुबह श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ एनएच 333बी पर हुए खौफनाक हादसे यहीं बयां करता नजर आया। हादसा जिस तरह से हुआ, उसे देख लोग यहीं कहते नजर आये कि या तो बाइक सवार युवक को नींद आ गयी होगी या फिर ठंड के कारण श्रीकृष्ण सेतु पार करने के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े वाहन में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों का सिर गंभीर रूप से फट सा गया। इससे लोग अंदाजा लगा रहे थे कि बाइक की रफ्तार काफी तेज होगी व अहले सुबह कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़ी वाहन नजर नहीं आयी हो और बाइक सवार सीधे खड़े वाहन भी ठोकर मार दी होगी। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक आपस में चचेरी भाई थ...