उरई, नवम्बर 30 -- कोंच की नदीगांव रोड स्थित बाबू पैलेस के पास शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ओवरलोड डंफर ने स्कूली बच्चों से भरी वैन में जोरदार टक्कर मारी जिससे हड़कंप मच गया और वैन में बैठे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। शनिवार दोपहर को प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। कुछ बच्चे वैन में बैठे थे तभी बाबू पैलेस के पास गुरसरांय की ओर से ओवरलोड गिट्टी से भरा ट्रक आ रहा था। जो जालौन जा रहा था अचानक ट्रक ने स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चे घबराकर चीखने-चिल्लाने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए पेट्रोल टैंक के पास ट्रक को घेरकर रोक लिया औ...