गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम। सोहना रोड पर रफ्तार और लापरवाही का एक और कहर देखने को मिला। गांव अलीपुर के पास एक ऑटो चालक द्वारा फोन पर बात करने और तेज गति से वाहन चलाने के कारण ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। नूंह जिले के गांव दिहाना निवासी पीड़ित मोईन खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह गुरुग्राम से नूंह जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो को वाजिद निवासी बदरपुर, नूंह चला रहा था। पीड़ित का आरोप है कि वाजिद शुरुआत से ही बहुत तेज और लापरवाही से ऑटो चला रहा था और साथ ही फोन पर भी बात कर रहा था। मोईन ने उसे कई बार टोकते हुए सही तरीके से ऑटो चलाने और फोन रखने को कहा, लेकिन चाल...