आदित्यपुर, जनवरी 8 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में टोल ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद चालक ऑटो सहित फरार होने में सफल रहा। घटना बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जाती है। एक अज्ञात ऑटो ने 67 वर्षीय वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया। वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने बताया कि वृद्ध महिला कहीं से लकड़ी लेकर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सड़क किनारे सुरक्षित बैठाया और पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.