आरा, मार्च 17 -- -धोबहा थाना क्षेत्र के बाघीपाकड़ मोड़ पर सोमवार की दोपहर हादसा -टीका देने जाने के दौरान बस से उतरने के बाद ऑटो ने मार दी ठोकर -इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सलेमपुर रोड पर धोबहा थाना क्षेत्र के बाघीपाकड़ गांव के मोड़ के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने एक एएनएम को ठोकर मार दी। इसमें गंभीर रूप से जख्मी एएनएम की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतका पीरो थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी रमेश सिंह की 46 वर्षीया पत्नी उषा कुमारी थीं। वह बाघीपाकड़ पंचायत के शुक्लपुरा गांव स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र में कार्यरत थी और नवादा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहती थी। उनके साथ मौजूद एएनएम शांति कुमारी ने बताया कि वह शुक्लपुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.