गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास पिछले माह हुए एक हादसे में घायल दिल्ली निवासी युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार ऑटो ने युवक टक्कर मारी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार जनवरी को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रॉयल रेजिडेंसी निवासी सुमिता रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति सुनील सिंह रावत सेक्टर 55/56 मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए नियंत्रण खो दिया। पैदल जा रहे सुनील सिंह रावत टक्कर मारते हुए ऑटो पलट गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। इलाज के दौरान गुरुवार को उन...