मऊ, फरवरी 7 -- रानीपुर संवाददाता। महासो ग्रामसभा के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एसयूवी में सवारों को मामूली चोटें आईं। जिन्हें पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से एक तेज रफ्तार एसयूवी वाहन मऊ की तरफ जा रही थी। रास्ते में सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत महासो ग्रामसभा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। एसयूवी वाहन के पलटते ही आस-पास के ग्रामीणों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। मामूली र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.