प्रयागराज, जनवरी 24 -- घूरपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर साइकिल लेकर सड़क किनारे खड़े दो छात्रों को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कुचल दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। छात्रों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक और उसके साथी टेक्नीशियन की जमकर पिटाई की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर एसीपी कौंधियारा और एसीपी बारा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीण चक्काजाम करने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर स्थिति को संभाल लिया। घूरपुर के कांटी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल का 15 वर्षीय बेटा रिंकू पटेल हाईस्कूल का और पड़ोसी दारा सिंह का 13 वर्षीय बेटा शोभित पटेल छठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों साइकिल लेकर घर से लगभग सौ मीटर दूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.