औरैया, फरवरी 5 -- ककोर, संवाददाता। औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिचौली में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पर चल रही पांच वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मृत बच्ची की पहचान ग्राम चिचौली निवासी पांच वर्षीय दिया पुत्री जयचंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औरैया की ओर से तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची उछलकर एंबुलेंस के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बच्ची की मौत की खबर...