रायबरेली, दिसम्बर 15 -- रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा चौराहे के पास सोमवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे के आसपास रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आ गई। तीन दर्जन मुर्गियों की मौत हो गई। पिकअप बछरावां से लखनऊ की ओर जा रहा था। जैसे ही यह लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा चौराहे की निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें लदी मुर्गियों में से लगभग तीन दर्जन से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मचारियों के द्वारा क्रेन के माध्यम से पिकअप को सीधा कराकर हाईवे मार्ग से किनारे कराया गया है। वही उसमें लदी जिंदा एवं मृत मुर्गियों को भी हाईवे के क...