औरंगाबाद, जून 17 -- नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर टाटा मोटर्स के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय सिद्धेश्वर साव को कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक औरंगाबाद के वार्ड नंबर 13, मिनी बिगहा के निवासी थे। वह मूल रूप से झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार सिद्धेश्वर साव मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार शाम वह घर से टहलने के लिए बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर पहुंचे, एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.