मऊ, दिसम्बर 14 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की देर शाम लगभग आठ बजे बुढ़ावर स्थित रेलवे क्त्रासिंग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मुकुल कुमार यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी रूपी थाना अकौड़ा जनपद रोहतास बिहार बाइक से दोहरीघाट अपने पिता से मिलने आ रहा था। इसी दौरान बुढावर स्थित इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड पर बनी क्त्रासिंग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान...