गंगापार, अगस्त 8 -- शुक्रवार को कौंधियारा और करछना क्षेत्र में दिनभर हुई लगातार तेज बारिश के चलते परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लगभग नगण्य रही। अधिकतर स्कूलों में आठ-दस बच्चे ही पहुंचे, जबकि कई विद्यालयों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालय समय से खुले, लेकिन भारी बारिश के चलते बच्चों की आवाजाही ठप रही। स्कूलों में शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन बारिश थमने तक वे विद्यालयों में ही फंसे रहे। लगभग सुबह दस बजे के बाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज द्वारा दूरभाष के माध्यम संगठन के नेताओं के माध्यम से सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित किए जाने की सूचना दी गई। इसके बावजूद तब तक अधिकतर शिक्षक पहले ही विद्यालय पहुंच चुके थे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.