जौनपुर, अगस्त 26 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे तक तेज बारिश के कारण हुए जल जमाव और नाले के पानी के तेज बहाव में दो गिरकर दो किशोरियां बह गईं। उन्हें बचाने के लिए दौड़ा ई-रिक्शा का चालक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बही हुई किशोरियों की तलाश देर रात तक हुई, लेकिन पता नहीं चला। डीएम ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात कही। शहर में सोमवार को दिन में तेज बारिश हो रही थी। बारिश के कारण मछलीशहर पड़ाव तिराहे के पास जल जमाव हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारिश के दौरान ही दो किशोरियां नाले के पास से गुजर रही थीं। दोनों अचानक गिर गईं। यह देख पास में खड़े ई-रिक्शाा के चालक ने दौड़कर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वहीं बगल में लगाए गए बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.