फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता तराई क्षेत्र के कुआँ खेड़ा के गाँव अजमतपुर में रविवार को हुई तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव अजमतपुर में रविवार को लल्लन बाबू और खुशीराम की भैंसें पेड़ के नीचे बंधी हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के होने लगी। इसी बीच आकाशीय बिजली तेज गर्जना के साथ गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।आकाशीय बिजली गिरने के समय गर्जना इतनी तेज थी कि ग्रामीण अपने घरों में सहमकर छिप गए। लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो भैंसें मृत पड़ी थीं। मृत भैंसों की कीमत लगभग 90-90 हजार रुपये बताई जा रही है। इस घटना से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.