सिमडेगा, जुलाई 3 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनसोदे निवासी विश्वनाथ महतो का घर तेज बारिश के कारण गिर गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि वह एक गरीब ग्रामीण है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घर नहीं बना सकता है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि ग्रामीण अपना घर बना सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...