अमरोहा, अगस्त 13 -- गंगानगर पुल की एप्रोच रोड तेजी से कट रही है। जिसके चलते बुलंदशहर को जोड़ने वाले गंगानगर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। दोनों और बैरियर लगा दिए गए हैं। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात से गंगा नदी के जल स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। बिजनौर बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले कई दिन से गंगा की तेज धार फसलों का कटान करने के साथ ही गंगानगर पुल की ठोकर यानी एप्रोच रोड को भी काट रही थी। बीते दिनों डीएम ने कटान रोकने के लिए पत्थर व मिट्टी के बोरे लगाने के साथ ही दूसरे जरूरी सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से बाढ़ खंड कर्मचारी दिन-रात एप्रोच रोड का कटान रोकने की कवायद में जुटे हैं। मिट्टी के बोरे आदि लगाकर कटान रोकने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, बोरे पानी के तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.