वाराणसी, अगस्त 27 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। गंगा में मंगलवार को भी तेज बढ़ाव जारी रहा। हालांकि वृद्धि घटती और बढ़ती रही। सुबह आठ बजे नौ सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा जलस्तर शाम छह बजे छह सेमी हो गया था। लेकिन रात आठ बजे यह सात सेमी प्रतिघंटे हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात 12 बजे राजघाट गेज पर बहाव 70.02 मीटर पर था। यहां चेतावनी बिंदु 70.262 और खतरा निशान 71.262 मीटर पर है। आयोग के अनुसार बढ़ाव की रफ्तार यही बनी रही तो गंगा देर रात चेतावनी बिंदु पार कर जाएंगी। बीते 24 घंटे में जलस्तर 2.02 मीटर बढ़ा है। सरैयां के छह परिवार राहत शिविर में पहुंचे राजघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 68.50 मीटर से ऊपर पहुंचने के बाद मंगलवार को वरुणा के तटवर्ती इलाकों में पानी घुस गया। इससे पिछले दिनों बाढ़ का संकट झेल चुके लोगों ने एक बार फिर अपने सामान सुरक्षित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.