पटना, फरवरी 8 -- लालू परिवार में चल रही कलह के बीच जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव फायर हो गए हैं। तेज प्रताप ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और परिवार से निकाले जाने को जयचंदों की साजिश करार दिया। उन्होंने आरजेडी में मौजूद पांच नेताओं मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज खान, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को जयचंद करार दिया। तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों के इशारे पर अनुष्का यादव के साथ उनके फोटो और रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं और साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया गया। तेज प्रताप यादव ने रविवार रात पटना में पत्रकारों से बातचीत में कई अहम खुलासे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र राजद में कुछ युवा कार्यकर्ता हैं जो कथित जयचंदों के इशारे पर सोशल मीडिया पर गंदी-गालियां देते...