पटना, जनवरी 31 -- जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। इसके बाद उन पर सरकारी आवास से सामान गायब करने का आरोप लगने लगा है। पटना के 26 एम स्टैंड रोड स्थित यह आवास नीतीश सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित हुआ है। मंत्री ने आरोप लगाया कि जब वे बंगले में पहुंचे तो उसकी हालत खंडहर जैसी पाई गई। आवास में सोफा, कुर्सी, बल्ब, पंखा जैसे जरूरी सामान गायब मिले। मंत्री पासवान ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जब किसी मंत्री या विधायक को आवास आवंटित किया जाता है तो उन्हें सभी जरूरी सामान दिए जाते हैं। उन्हें मगर इस बंगले में पंखा-एसी आदि उखाड़ लिया गया। कहीं पर दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है तो कहीं पर छत का प्लास्टर उखड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्री ने कहा कि यह आवास फिलहाल रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.