पटना, दिसम्बर 26 -- जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुद पर जान का खतरा बताया है। उनकी ओर से पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया है। तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु यादव पर धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को सचिवालय थाने में अपनी पार्टी जेजेडी के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने संतोष रेणु यादव पर पार्टी की विचारधारा से अलग काम करने, धमकाने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानेदार ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.