पटना, दिसम्बर 12 -- बिहार में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) का देश भर में विस्तार करने जा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि दोनों राज्यों में जेजेडी अपने प्रत्याशी उतारेगी। बंगाल में 2026 तो यूपी में 2027 में चुनाव होने वाले हैं। जेजेडी को बिहार चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने आज तक से बातचीत में शुक्रवार को अपनी आगामी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह जेजेडी का अन्य राज्यों में विस्तार करने जा रहे हैं। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यूपी और बंगाल में जेजेडी अपने उम्मीदवार उतारेगी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.