नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप के आरोपों पर चुप्पी साध ली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी सोमवार को लैंड फॉर जॉब घोटाला में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे तेज प्रताप पर सवाल किए तो उन्होंने टाल दिया। बता दें कि एक दिन पहले ही लालू के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप ने आरजेडी के 5 नेताओं को जयचंद बताकर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। तेजस्वी यादव ने सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह रूटीन प्रक्रिया के चलते यहां आए हैं। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हालांकि, जब उनसे बड़े भाई के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.