सीतामढ़ी, मार्च 19 -- सीतामढ़ी। जिले के मौसम में दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। जहां दो दिन पहले पूरवा हवा चल रही थी। जिसका जोर अब थम गया। वहीं मंगलवार को पछुआ हवा एवं तीखी धूप निकलने से लोगों को परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को जिले में 13 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तेज हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय के क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। असमय मौसम परिवर्तन के कारण विशेष तौर पर बच्चों और बुजु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.